[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी के भोबिया में पानी की किल्लत होगी दूर:बोरवेल का ग्रामीणों ने किया भूमि पूजन, महिलाओं ने गाए मंगल गीत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी के भोबिया में पानी की किल्लत होगी दूर:बोरवेल का ग्रामीणों ने किया भूमि पूजन, महिलाओं ने गाए मंगल गीत

पिलानी के भोबिया में पानी की किल्लत होगी दूर:बोरवेल का ग्रामीणों ने किया भूमि पूजन, महिलाओं ने गाए मंगल गीत

पिलानी : पिलानी पंचायत समिति क्षेत्र के गांव भोबिया में डीएमएफटी योजना के तहत स्वीकृत बोरवेल का आज भूमिपूजन किया गया। सरकारी स्कूल के पास आचार्य कृष्ण कुमार शर्मा ने विधि-विधान से पूजन संपन्न किया। इस दौरान गांव की महिलाओं ने बोरिंग मशीन लगने पर मंगल गीत गाए।

राज्य सरकार ने हाल ही में पिलानी विधानसभा क्षेत्र में नए बोरवेल निर्माण और पुराने बोरवेल की मरम्मत के लिए 114.53 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। इसी योजना के तहत भोबिया में बोरवेल की मंजूरी दी गई। ग्रामवासियों ने इस स्वीकृति के लिए भाजपा नेता राजेश दहिया का आभार जताया।

कार्यक्रम में घण्डावा सरपंच रामेश्वर कोठारी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इनमें सरदाराराम शिल्ला, रामसिंह शिल्ला, धर्मपाल जांगिड़, रोहिताश जांगिड़, रणधीर मान और सोसायटी अध्यक्ष विकास मान शामिल थे। युवा नेता विजय मान, समाजसेवी इंद्रसिंह शिल्ला और अन्य ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि इस बोरवेल के बन जाने से गांव की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62