[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पवाना अहीर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय छात्रावास में सत्र 2025-26 की प्रवेश प्रक्रिया 15 जुलाई तक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
कोटपूतलीटॉप न्यूज़बहरोड़राजस्थानराज्य

पवाना अहीर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय छात्रावास में सत्र 2025-26 की प्रवेश प्रक्रिया 15 जुलाई तक

कक्षा 9 से 12 की 100 बालिकाओं को मिलेगा प्राथमिकता अनुसार प्रवेश

कोटपूतली : जिला कोटपूतली-बहरोड़ के ग्राम पवाना अहीर में मूलचंद प्रभुदयाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के अधीन गत वर्ष से संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय छात्रावास में शिक्षा निदेशालय एवं एडीपीसी समग्र शिक्षा द्वारा जारी दिशा निर्देश अनुसार सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9 से 12 में अध्ययनरत बालिकाओं की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रवेश की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2025 है।

पीईईओ प्राचार्य महेश चन्द यादव ने बताया कि बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन व बढ़ावा देने हेतु संकल्पित सरकार व शिक्षा विभाग द्वारा प्रवेशोत्सव के प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया विभागीय पंचाग एवं निर्देशानुसार शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि विभागीय नियमानुसार एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक, बीपीएल, घुमन्तू परिवार, अनाथ, बेघर, दिव्यांग, एकल माता पिता, सीडब्लूएसएन व जरूरतमंद छात्राओं को आवेदन प्राप्ति के बाद प्राथमिकता अनुसार प्रवेश दिया जाएगा।

केंद्र व राज्य सरकार द्वारा स्थानीय विद्यालय में कक्षा 9 से 12 में प्रवेश होने वाली बालिकाओं को समस्त सुविधाएं यथा खान पान, रहन सहन, पढ़ाई, फीस, कपड़े, स्टेशनरी, छात्रवृत्ति सहित समस्त खर्चा सरकार द्वारा वहन किया जाता है। छात्रावास प्रभारी एवं प्रवक्ता रामकरण यादव अवार्डी अनुसार अभी तक लगभग 50 प्रतिशत सीटें भरी जा चुकी हैं।

प्रवक्ता यादव अनुसार बेहद खूबसूरत और स्वच्छ वातावरण में स्थित छात्रावास कैम्पस में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था , गार्ड व्यवस्था व महिला कर्मचारियों की व्यवस्था के साथ समय अनुकूल भोजन मेन्यू में बदलाव करते हुए पोष्टिक आहार व सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। गौरतलब है कि बालिकाएं स्थानीय विद्यालय में अध्ययन करते हुए विद्यालय कैम्पस में ही संचालित आवासीय छात्रावास में निःशुल्क सुविधाएं प्राप्त कर बेहतरीन तरीके से अध्ययन कर रह रही हैं।

संचालन गतिविधियां पूर्णरूप से शिक्षा विभागीय निर्देशानुसार है जहां शैक्षिक, सह शैक्षिक, खेलकूद, सांस्कृतिक, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, किशोरी मेला, स्काउट गाइड, मीना मंच, शैक्षिक भ्रमण,योगा, जीवन कौशल, ग्रामीण शहरी खेलों,बाल अधिकार, जागरूकता, भय मुक्त वातावरण, उत्साहवर्धन , मनोबल बढ़ाने आदि सहित समस्त गतिविधियां होती हैं। छात्रावास में प्रवेश लेने वाली बालिकाओं व अभिभावकों द्वारा आवेदन के समय आवेदन-पत्र के साथ समस्त दस्तावेजों यथा स्वयं की व माता पिता की पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड प्रति, बैंक पास बुक प्रति, जनाधार फोटो प्रति, मूल निवास व जाति प्रमाण पत्र की फोटो प्रति के साथ साथ प्राथमिकता श्रेणी के प्रमाण पत्र की फोटो प्रति आवेदन पत्र के साथ लगाना अनिवार्य है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad