[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नोबल चिल्ड्रन एकेडमी युवा संसद सत्र आयोजित करने के लिए अधिकृत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

नोबल चिल्ड्रन एकेडमी युवा संसद सत्र आयोजित करने के लिए अधिकृत

नोबल चिल्ड्रन एकेडमी युवा संसद सत्र आयोजित करने के लिए अधिकृत

बुहाना : गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा नोबल चिल्ड्रन एकेडमी, बुहाना एक और बड़ी उपलब्धि के साथ आगे बढ़ा है। विद्यालय का चयन भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय युवा संसद योजना के अंतर्गत “किशोर सभा” श्रेणी में किया गया है।

विद्यालय को योजना के अंतर्गत पंजीकरण प्रमाण-पत्र 18 जून 2025 को प्राप्त हुआ, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि विद्यालय अब इस राष्ट्रीय योजना के अंतर्गत युवा संसद सत्र आयोजित करने के लिए अधिकृत है।

इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, संवाद की कला, संसदीय प्रक्रिया और नागरिक जिम्मेदारियों की समझ को विकसित करना है। इसके अंतर्गत विद्यार्थी एक सजीव संसद सत्र की तरह चर्चा, बहस, प्रस्ताव और मतदान प्रक्रिया का अनुभव करेंगे।

नोबल एजुकेशन ग्रुप, देवलवास के निदेशक डॉ. संदीप नेहरा ने इस अवसर पर बधाई देते हुए कहा:
“यह सफलता न केवल विद्यालय के लिए, बल्कि पूरे बुहाना क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। हमारी हमेशा यही कोशिश रही है कि बच्चों को राष्ट्रीय मंचों से जोड़ा जाए और उनमें नेतृत्व की भावना विकसित की जाए। युवा संसद कार्यक्रम इसी दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।”

विद्यालय के प्राचार्य नवीन चौधरी ने इस अवसर पर कहा

“यह हमारे विद्यार्थियों के लिए गर्व की बात है। हम उन्हें केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन और नेतृत्व क्षमता से भी संपन्न बनाना चाहते हैं। युवा संसद कार्यक्रम इसी दिशा में एक सार्थक कदम है।”

इस उपलब्धि पर विद्यालय में हर्ष का वातावरण रहा। छात्रों ने जहां इसे अवसर के रूप में देखा, वहीं शिक्षकों ने इस सफलता को टीमवर्क और दूरदृष्टि का परिणाम बताया। सभी शिक्षकों ने एक-दूसरे को बधाई दी और आयोजन की तैयारी में जुटने का संकल्प लिया।

नोबल चिल्ड्रन एकेडमी, जो कि नोबल एजुकेशन ग्रुप की एक प्रतिष्ठित शाखा है, बीते 25 वर्षों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की परंपरा को सशक्त रूप से आगे बढ़ा रहा है। विद्यालय जल्द ही युवा संसद का आयोजन करेगा, जिसकी तैयारी पूरे उत्साह और समर्पण के साथ प्रारंभ कर दी गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77