[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में क्रॉस-वोटिंग, कांग्रेस की सुनीता गठाला बनीं जिला प्रमुख:49 में से 33 वोट मिले; बीजेपी की सुनीता रणवां को 16 वोट मिले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में क्रॉस-वोटिंग, कांग्रेस की सुनीता गठाला बनीं जिला प्रमुख:49 में से 33 वोट मिले; बीजेपी की सुनीता रणवां को 16 वोट मिले

सीकर में क्रॉस-वोटिंग, कांग्रेस की सुनीता गठाला बनीं जिला प्रमुख:49 में से 33 वोट मिले; बीजेपी की सुनीता रणवां को 16 वोट मिले

सीकर : सीकर में कांग्रेस की सुनीता गठाला जिला प्रमुख बन गई हैं। 49 में से सुनीता गठाला को 33 वोट मिले और उनकी प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी सुनीता रणवां को 16 वोट मिले हैं। सीकर जिला परिषद की 49 सीटों में से कांग्रेस के 36 और भाजपा के केवल 11 सदस्य ही जीतकर आए हैं। कांग्रेस के 3 सदस्यों ने क्रॉस वोटिंग की है। एक निर्दलीय ने भी भाजपा के पक्ष में वोट दिया है।

जिला प्रमुख सुनीता गठाला ने कहा कि इस बार एक किसान की बेटी को जिला प्रमुख बनाया गया है। इसके लिए में कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं को और जिला परिषद सदस्यों को धन्यवाद देती हूं। गांवों की हर छोटी से छोटी समस्या को दूर करूंगी। क्रॉस वोटिंग के सवाल पर सुनीता ने कहा कि यह बात बाद में करेंगे।

इधर, कांग्रेस ने 38 सदस्यों के समर्थन का दावा किया था। कांग्रेस ने 1 सीपीआईएम और 1 निर्दलीय के समर्थन का भी दावा किया है। सीकर में जिला परिषद चुनाव में बहुमत के लिए 25 सदस्यों के वोट चाहिए थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77