[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं भाजपा जिलाध्यक्ष बनीं हर्षिनी कुलहरी, जिला प्रमुख के साथ अब पार्टी संगठन की भी जिम्मेदारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं भाजपा जिलाध्यक्ष बनीं हर्षिनी कुलहरी, जिला प्रमुख के साथ अब पार्टी संगठन की भी जिम्मेदारी

झुंझुनूं भाजपा जिलाध्यक्ष बनीं हर्षिनी कुलहरी, जिला प्रमुख के साथ अब पार्टी संगठन की भी जिम्मेदारी

झुंझुनूं : भारतीय जनता पार्टी ने झुंझुनूं जिले में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए हर्षिनी कुलहरी को भाजपा की जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। वर्तमान में वे झुंझुनूं जिला परिषद की प्रमुख हैं और अब उन्हें संगठन की कमान सौंपकर पार्टी ने जिले में महिला नेतृत्व को सशक्त संदेश दिया है। हर्षिनी कुलहरी का राजनीतिक जुड़ाव एक मजबूत पृष्ठभूमि से है। वे भाजपा के पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़ की पुत्रवधू हैं। परिवार में पहले से सक्रिय राजनीतिक वातावरण और सामाजिक सहभागिता ने उन्हें पार्टी के साथ काम करने की प्रेरणा दी। उन्होंने जिला प्रमुख के रूप में भी सक्रियता और कुशल नेतृत्व का परिचय दिया है। हर्षिनी कुलहरी की पहचान एक ऊर्जावान, मिलनसार और जनसंपर्क में निपुण महिला नेता के रूप में है। वे जिले में महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास के मुद्दों पर निरंतर सक्रिय रही हैं। भाजपा संगठन को अब उनसे उम्मीद है कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेंगी और पार्टी की नीतियों को आम जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगी। उनकी नियुक्ति की घोषणा के साथ ही जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है। कई वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि वे संगठन को नई दिशा देने में सफल रहेंगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77