[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इस्लामपुर में जमकर हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

इस्लामपुर में जमकर हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत

पुराना पोस्ट ऑफिस पर 2 से 3 फीट पानी भरने से घंटे भर मुख्य रास्ता रहा अवरुद्ध

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : क्षेत्र में मौसम में बदलाव का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार शाम से ही आसमान में बादल मंडराते रहे और काली घटाएं छाई रही। देर रात लगभग 11:30 बजे आसमान में बिजली कड़कने लगी व तेज हवा ओर गर्जना के साथ लगभग 2 घंटे जमकर बारिश हुई। मंगलवार सुबह फिर से आसमान बादलों से घिर गया और उमस बढ़ गई। तेज उमस ने आमजन को पसीना-पसीना कर दिया। दोपहर को लगभग 12:30 बजे फिर से आसमान में बारिश के बादल बनने लगे और देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। लगभग 1 घंटे तक जमकर बारिश हुई। तेज बारिश से पुराना पोस्ट ऑफिस पर 2 से 3 फीट पानी भर गया। मुख्य रास्ते में पानी भरने से वाहन चालकों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों को रास्ता बदल कर जाना पड़ा। लगभग घंटेभर मुख्य रास्ता अवरुद्ध रहा और पोस्ट ऑफिस सहित कस्बे के निचले इलाकों में बने घरों में पानी भर गया। लोगों ने काफी मशक्कत से पानी को घरों से बाहर निकाला। पुराना पोस्ट ऑफिस पर बने नाले की चौड़ाई कम होने से हर बार बारिश में यहां पर दो से तीन फीट पानी भर जाता है जिससे आवागमन बाधित रहने के साथ ही वाहन चालकों सहित आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुराना पोस्ट ऑफिस पर बारिश का पानी जमा होने की समस्या काफी लंबे समय से चली आ रही है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द जल भराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। छोटे-छोटे बच्चों ने बारिश का जमकर लुत्फ उठाया। बारिश के पश्चात कुछ समय के लिए अच्छी धूप खिली मगर आसमान पर बादलों ने फिर से डेरा डाल लिया। देर शाम को वापस बूंदाबांदी शुरू हो गई। कस्बे में जोरदार बारिश होने से जहां एक और आमजन को गर्मी से राहत महसूस हुई वहीं दूसरी ओर किसान भाइयों ने भी पर्याप्त बारिश होने से खेतों में बिजाई की तैयारी शुरू कर दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77