[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डीबी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ को आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग:भूकंप, बाढ़; आग जैसी स्थितियों में मरीजों की देखभाल के गुर सिखाए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डीबी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ को आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग:भूकंप, बाढ़; आग जैसी स्थितियों में मरीजों की देखभाल के गुर सिखाए

डीबी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ को आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग:भूकंप, बाढ़; आग जैसी स्थितियों में मरीजों की देखभाल के गुर सिखाए

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू के डीबी अस्पताल में नर्सिंगकर्मियों को दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप शर्मा ने प्राकृतिक और मानव जनित आपदाओं से निपटने के तरीके समझाए। डॉ. शर्मा ने आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि सबसे पहले मरीजों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करना, बिजली और ऑक्सीजन की सप्लाई बंद करना, और खिड़कियां खोलना जरूरी है। फायर एक्सटिंग्विशर का उपयोग करने का प्रशिक्षण भी दिया गया, जो लगभग 45-50 सेकेंड तक कार्य करता है।

आपातकालीन स्थिति में मरीजों की पहचान और वर्गीकरण का महत्व भी समझाया गया। गंभीर मरीजों को प्राथमिकता देने और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया। मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार ने कहा कि यह प्रशिक्षण नर्सिंगकर्मियों की कार्यक्षमता बढ़ाएगा। अस्पताल उप अधीक्षक डॉ. इदरिश खान ने सीमित संसाधनों में अधिक से अधिक मरीजों का इलाज करने के तरीके बताए। प्रशिक्षण में नर्सिंग ट्यूटर शहनवाज कुरैशी सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad