[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दहेज के लिए पत्नी और बच्चों को किया प्रताड़ित:पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट, जेठ पर छेड़छाड़ करने का लगाया आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

दहेज के लिए पत्नी और बच्चों को किया प्रताड़ित:पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट, जेठ पर छेड़छाड़ करने का लगाया आरोप

दहेज के लिए पत्नी और बच्चों को किया प्रताड़ित:पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट, जेठ पर छेड़छाड़ करने का लगाया आरोप

रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया है। 28 वर्षीय महिला की शादी 2008 में श्रीडूंगरगढ़ तहसील के एक गांव में हुई थी। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता ने शादी में अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज दिया था। फिर भी ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए और अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। प्राइवेट जॉब करने वाला पति अपनी मां और भाइयों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट करता है।

महिला के पांच बच्चे हैं – चार बेटियां और एक बेटा। आरोप है कि बच्चों को भी प्रताड़ित किया जाता है। महिला ने अपने जेठ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि जेठ उसका पीछा करता है और मौका मिलते ही गलत हरकतें करता है। जब महिला ने इस बारे में पति और सास से शिकायत की, तो उन्होंने जेठ का पक्ष लिया। पीहर पक्ष को बताने पर समाज की पंचायत बुलाई गई। पंचायत में ससुराल पक्ष ने माफी मांगी, लेकिन प्रताड़ना जारी रही। पति ने महिला का स्त्रीधन और अन्य सामान भी बेच दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति का किसी अन्य महिला से संबंध है, जिसकी वजह से वह उसके साथ मारपीट करता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77