[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कोलसिया में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांच आज से


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

कोलसिया में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांच आज से

विजेटा टीम को मिलेगा एक लाख ग्यारह हजार का नगद पुरस्कार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

कोलसिया : एचएमटी ग्रुप कोलसिया के तत्वावधान में गांव कोलसिया के श्री सीताराम शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में बुधवार से शेखावाटी प्रीमियर लीग कोलसिया-2025 (एसपीएल-6) रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन शाम सात बजे श्री सीमेंट प्लांट गोठड़ा हेड हुकुमचन्द गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में होगा। प्रतियोगिता आयोजक भामाशाह हेमन्त दूत ने बताया कि क्षेत्र की सबसे बड़ी इस क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रत्येग लीग मैच 10 ओवर का होंगे। सेमीफाइनल मैच 12 ओवर तथा फाइनल मुकाबला 15 ओवर का होगा। 29 जून तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में राज्यभर की 32 टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता की विजेता टीम को एक लाख ग्यारह हजार तथा उपविजेता को 55 हजार रुपए का नकद ईनाम दिया जाएगा। साथ ही मैन ऑफ दी सीरीज रहने वाले प्रतिभागी को मोटरसाइकिल व अन्य कई प्रकार के ईनाम वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में जिले सहित प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर मंगलवार शाम को सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन हास्य कवि हरीश हिन्दूस्तानी व कवि पवन पारस करेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22