[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बादल छाय, मौसम हुआ सुहाना:रात को तेज अंधड़ और बारिश, बिजली के तार गिरने से मवेशी की मौत, येलो अलर्ट जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बादल छाय, मौसम हुआ सुहाना:रात को तेज अंधड़ और बारिश, बिजली के तार गिरने से मवेशी की मौत, येलो अलर्ट जारी

बादल छाय, मौसम हुआ सुहाना:रात को तेज अंधड़ और बारिश, बिजली के तार गिरने से मवेशी की मौत, येलो अलर्ट जारी

जिले में मंगलवार को मौसम सुहाना है। सुबह से बादल छाय हुए है। ठंडी हवा चल रही है। इससे गर्मी से राहत मिली है। सोमवार देर रात तेज अंधड़ और बारिश हुई। जिले के कई इलाकों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। अंधड़ के चलते कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए, वहीं बिजली के पोल और तार भी टूटकर सड़कों पर गिर गए। रेलवे स्टेशन के पास एक खंभा गिरने से सड़क पर 11 हजार वोल्ट की हाई वोल्टेज लाइन गिर गई।

सड़क के बीच में पड़ा 11 हजार की लाइन का तार ओर पोल
सड़क के बीच में पड़ा 11 हजार की लाइन का तार ओर पोल

इसी लाइन के संपर्क में आकर एक मवेशी की दर्दनाक मौत हो गई।

मंगलवार सुबह रेलवे स्टेशन के पास सड़क पर गिरे बिजली के तारों से करंट फैल गया। इसी दौरान एक मवेशी वहां से गुजर रहा था और तारों की चपेट में आ गया। वह काफी देर तक बिजली के करंट से चिपका रहा। आसपास के लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी, जिसके बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे और खंभे से तारों को अलग कर बिजली आपूर्ति को बंद किया गया। हालांकि तब तक मवेशी की जान जा चुकी थी।

खंभे से टूटकर पड़ा तार
खंभे से टूटकर पड़ा तार

जिले के अन्य इलाकों में भी तेज अंधड़ के चलते कई जगहों पर पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की खबरें सामने आई हैं। गुढ़ागौड़जी क्षेत्र में सोमवार सुबह 8 बजे तक 5 मिमी और उदयपुरवाटी क्षेत्र में 3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद कुछ जगहों पर रिमझिम बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया।

तेज हवा के साथ टूटा पेड़
तेज हवा के साथ टूटा पेड़

तापमान में आई गिरावट, गर्मी से मिली राहत

बारिश और बादलों के चलते वातावरण में नमी बढ़ी और जिले में अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को पिलानी मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रविवार को यह 40.8 डिग्री था। मंगलवार को झुंझुनूं का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया।

तेज हवा के साथ गिरे बिजली के तार के चिपकने से मवेशी की मौत
तेज हवा के साथ गिरे बिजली के तार के चिपकने से मवेशी की मौत

20 जून तक येलो अलर्ट जारी

जयपुर मौसम केंद्र ने सीकर, झुंझुनूं सहित शेखावाटी क्षेत्र के लिए 20 जून तक आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इन दिनों पूरे प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले दो दिनों तक तेज हवा चलने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22