[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में प्री-मानसून की पहली बारिश:20 एमएम बारिश से गर्मी से मिली राहत, किसानों को फसलों के लिए फायदा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में प्री-मानसून की पहली बारिश:20 एमएम बारिश से गर्मी से मिली राहत, किसानों को फसलों के लिए फायदा

चिड़ावा में प्री-मानसून की पहली बारिश:20 एमएम बारिश से गर्मी से मिली राहत, किसानों को फसलों के लिए फायदा

चिड़ावा : चिड़ावा और आसपास के क्षेत्रों में रात से प्री-मानसून की पहली बारिश शुरू हुई, जो कभी तेज तो कभी धीमी गति से जारी है। क्षेत्र में रात से सुबह 8 बजे तक 20 एमएम बारिश दर्ज की गई। तेज हवाओं के साथ कभी तेज तो कभी धीमी बारिश का दौर जारी रहा। बारिश और ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी। बारिश का असर स्वामी सेही, स्यालु, अडूका, ओजटू, डांगर, हीरवा, सुलताना, चनाना, नारी, सारी, गिडानिया और निजामपुरा सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में देखा गया।

वहीं, शहर की गौशाला रोड, मंड्रेला रोड, पुरानी बस्ती, स्टेशन रोड, कोर्ट रोड, बागर, पिलानी रोड सहित शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के कई निचले इलाकों में बारिश से जल भराव होने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। कृषि विशेषज्ञ कृष्ण रतेरवाल ने बताया कि इस समय हुई बारिश से जमीन में नमी बढ़ेगी। इससे आगामी फसलों को लाभ मिलेगा। किसान मानसून पूर्व की इस गतिविधि से अच्छी फसल की उम्मीद कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22