[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

माँ की पुण्यतिथि पर 39वीं बार रक्तदान कर पेश की मिसाल – प्रो. हितेश सैनी ने मानवता को अर्पित की सच्ची श्रद्धांजलि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बीकानेरराजस्थानराज्य

माँ की पुण्यतिथि पर 39वीं बार रक्तदान कर पेश की मिसाल – प्रो. हितेश सैनी ने मानवता को अर्पित की सच्ची श्रद्धांजलि

माँ की पुण्यतिथि पर 39वीं बार रक्तदान कर पेश की मिसाल – प्रो. हितेश सैनी ने मानवता को अर्पित की सच्ची श्रद्धांजलि

बीकानेर : प्रीति मेमोरियल सोसायटी के संस्थापक एवं राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, बीकानेर में व्याख्याता प्रो. हितेश सैनी ने अपनी माता स्व. श्रीमती ज्यानकी देवी की पुण्यतिथि पर उन्हें एक अनूठी श्रद्धांजलि दी, उन्होंने पीबीएम अस्पताल बीकानेर स्थित ब्लड बैंक में 39वीं बार रक्तदान कर मानवीय सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

प्रो. सैनी ने जानकारी दी कि वे अठारह वर्ष की आयु से ही नियमित रूप से रक्तदान कर रहे हैं और हर वर्ष कम से कम दो से तीन बार स्वेच्छिक रक्तदान करते हैं। वे न केवल स्वयं रक्तदान करते हैं, बल्कि प्रीति मेमोरियल सोसायटी के माध्यम से रक्तदान शिविरों का आयोजन भी करवाते रहते हैं।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने पूर्वजों की जयंती या पुण्यतिथि जैसे अवसरों पर रक्तदान कर समाज को जीवनदायिनी सेवा दें। उनका संदेश है – “स्वेच्छिक रक्तदान एक सेवा नहीं, संकल्प होना चाहिए।”

इस अवसर पर ब्लड बैंक, पीबीएम अस्पताल के प्रो. डॉ. अरुण भारती ने उन्हें 39वीं बार रक्तदान करने पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि,”ऐसे समर्पित रक्तदाता ही समाज को नई दिशा देते हैं और ज़रूरतमंदों को जीवन देते हैं।”

इस अवसर पर पौत्र वत्सल ने भी अपनी दादी मां को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भविष्य में पिता की तरह रचनात्मक कार्य करने की सीख ली।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77