[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इस्लामपुर में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

इस्लामपुर में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू

मोबाइल की तरह रिचार्ज कराने होंगे स्मार्ट मीटर, जब तक बैलेंस रहेगा बिजली मिलेगी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : कस्बे में अब बिजली उपभोक्ताओं के घरों के बाहर स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू हो गया है। ये मोबाइल की तरह रिचार्ज होंगे। जब तक बैलेंस रहेगा, बिजली मिलती रहेगी। बैलेंस खत्म होते ही बिजली गुल हो जाएगी। दरअसल केंद्र सरकार की आरडीएमएस स्कीम के तहत उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। कस्बे में चार दिनों से स्मार्ट मीटर लगाने का काम चल रहा है। इस्लामपुर, माखर में लगभग 3500 स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। चार दिनों में लगभग 80 मीटर लगाए जा चुके हैं। स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को बिजली खपत की ऑनलाइन जानकारी मिल सकेगी। इसमें उपभोक्ताओं के मोबाइल में एप डाउनलोड कराया जाएगा। इसमें उपभोक्ताओं की बिजली खपत, कौनसा उपकरण कितनी बिजली खर्च कर रहा है, इसकी जानकारी रहेगी। जितना उपभोग करेगा, उतनी बिजली मिलेगी। बिजली बिलों में गड़बड़ी की संभावना नहीं रहेगी। बैलेंस खत्म होने से पहले ही उपभोक्ता के मोबाइल पर इसका मैसेज आ जाएगा। उपभोक्ता ऑनलाइन भुगतान करके बिजली प्राप्त कर सकेंगे। इससे समय पर बिजली बिल जमा नहीं कराने पर लगने वाला विलंब शुल्क नहीं लगेगा। उपभोक्ताओं को पोस्टपेड की तरह प्रीपेड भुगतान करना होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77