अतिरिक्त संभागीय आयुक्त जसवंत सिंह ने किया सुजानगढ़ तहसील कार्यालय व गोपालपुरा नर्सरी का किया निरीक्षण
अतिरिक्त संभागीय आयुक्त जसवंत सिंह ने किया सुजानगढ़ तहसील कार्यालय व गोपालपुरा नर्सरी का किया निरीक्षण
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर बीकानेर अतिरिक्त संभागीय आयुक्त जसंवत सिंह ने सोमवार को जिले के सुजानगढ़ तहसील कार्यालय व गोपालपुरा में नर्सरी का निरीक्षण किया। अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ने तहसील कार्यालय का निरीक्षण का समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने, राजस्व परिवादों, आमजन से प्राप्त परिवादों के समयबद्ध निस्तारण आदि के निर्देश दिए। एडीएम मंगलाराम पूनिया ने व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने गोपालपुरा नर्सरी का अवलोकन कर तैयार पौध, वृक्षारोपण की तैयारियों व कार्ययोजना की जानकारी ली। नर्सरी प्रभारी वनरक्षक विरेन्द्र सिंह ने समुचित जानकारी दी। तत्पश्चात ग्राम गोपालपुरा में हरीतिमा ढाणी का अवलोकन किया। प्रशासक सविता राठी ने हरीतिमा ढाणी में हरियालो राजस्थान कार्यक्रम अन्तर्गत किये गये विकास कार्यों, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम,वृक्षारोपण आदि के बारे में अवगत करवाया। इस अवसर पर अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041790


