चिड़ावा में गौ रक्षा दलों ने किया प्रदर्शन:गौवंश की सुरक्षा और तस्करी रोकने की मांग की, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
चिड़ावा में गौ रक्षा दलों ने किया प्रदर्शन:गौवंश की सुरक्षा और तस्करी रोकने की मांग की, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
चिड़ावा : चिड़ावा में विभिन्न गौ रक्षा दलों ने सोमवार को आक्रोश रैली निकाली। सदस्य पिलानी रोड स्थित भगीनिया जोड़ में एकत्र हुए। वहां से शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने नायब तहसीलदार बलवीर कुलहरी को एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गौवंश के साथ अमानवीय व्यवहार और तस्करी रोकने की मांग की गई। गौ तस्करी और गोवध की घटनाओं पर रोक के लिए टास्क फोर्स बनाने की मांग भी की गई।

गौ रक्षा दल ने गौवंश की सुरक्षा के लिए विशेष निगरानी दल गठित करने की मांग रखी। साथ ही नगर पालिका प्रशासन से मृत गोवंश को खुले में न डालने का आग्रह किया। भगीनिया जोड़ में बने कचरा डंपिंग यार्ड की तारबंदी की मांग भी की गई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि गौ रक्षा के लिए सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो जन आंदोलन किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041546


