“योग पर विशेष व्याख्यान”
योग पर विशेष व्याख्यान
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय झुंझुनूं,आबूसर में योग पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के कॉमन हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बाहर से अतिथि के रूप में राजेंद्र सिंह भाटी योगाचार्य व आकाश नेहरा योग प्रशिक्षक ने भाग लिया।
संस्थान प्रधानाचार्य मोतीलाल आलडिया ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया की योग हमारे जीवन की दैनिक गतिविधियों में शामिल कर हम स्वस्थ जीवन सकते हैं। राजेंद्र सिंह भाटी ने योग विषय पर विशेष तौर पर व्याख्यान दिया जिसमें प्राकृतिक चिकित्सा व योग से होने वाले समस्त चिकित्सिकीय एवं स्वास्थ्य लाभ के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर पधारे अतिथि आकाश नेहरा दे विभिन्न प्रकार की योग क्रियाएं स्वयं करके सबको स्वस्थ रहने के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन सत्य प्रकाश ढाका ने किया एवं दीपक कुमार ने अपने विचार रखते हुए योग के बारे में बताएं बताया।
इस अवसर पर संस्थान के रुडसिंह, रोहित पूनिया, रामदयाल, मोहित, अतुल पचार, महावीर प्रसाद, अनूप, नवीन कुमार सैनी, आशावर्मा, मौज, प्रियंका चौधरी, प्रिया भांबू, यशपाल, संजय लंबा, रणजीत, नितेश, सुनील आदि व 100 छात्र उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2120191


