आदिवासी मीणा सेवा संघ ने श्रीमाधोपुर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन:हादसे में जान गंवाने वालों के परिजन को आर्थिक सहायता देने की मांग, दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर हुआ था एक्सीडेंट
आदिवासी मीणा सेवा संघ ने श्रीमाधोपुर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन:हादसे में जान गंवाने वालों के परिजन को आर्थिक सहायता देने की मांग, दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर हुआ था एक्सीडेंट
श्रीमाधोपुर : दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ ने शुक्रवार शाम 5:30 बजे उपखंड कार्यालय श्रीमाधोपुर में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दुर्घटना में श्रीमाधोपुर तहसील के गांव हांसपुर निवासी शंकरलाल मीणा, उनके छोटे भाई सुभाष मीणा और जीतू कुमावत की मौत हो गई थी। तहसील अध्यक्ष जगदीश प्रसाद मीणा के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों ने एसडीएम अनिल कुमार से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की।
ज्ञापन देने के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष सांवरमल मीना, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञानचंद त्रिलोकपुरा, जिला कार्यकारी सदस्य जगदीश, महेश किशोरपुरा, मदन लाल, सुगाराम किशोरपुरा, श्रवन त्रिलोकपुरा, सुभाष कुमार कंचनपुर, जितेंद्र, सुनील, मनीष, विकास और विमल मीणा मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2044110


