[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अशोक परनामी ने कुंभनाथ बगीची में टेका माथा, गोसेवा को लेकर कही बड़ी बात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

अशोक परनामी ने कुंभनाथ बगीची में टेका माथा, गोसेवा को लेकर कही बड़ी बात

अशोक परनामी ने कुंभनाथ बगीची में टेका माथा, गोसेवा को लेकर कही बड़ी बात

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

मुकुंदगढ़ : कस्बे के प्रसिद्ध कुंभनाथ ब्रह्म बगीची परिसर में गुरुवार दोपहर को पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी एवं भाजपा नेता राजेश बाबल ने कुंभनाथ महाराज की समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धा पूर्वक धोक लगाई। इस दौरान अधोरी बाबा शैलेन्द्रनाथ महाराज ने परनामी और अन्य आगंतुकों को मां कामाख्या देवी की प्रतिमा एवं दुपट्टा ओढ़ाकर आशीर्वाद प्रदान किया।

परनामी ने इस अवसर पर कहा कि गोवंश सेवा सनातन संस्कृति का आधार है और तहसील स्तर पर गौशालाएं स्थापित कर गोसेवा को और सुदृढ़ किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा विषय है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, गोवंश एवं पुजारी अधिकारी रक्षा मंच के संस्थापक भास्कर दुलर, राजकुमार सोनी, उमेद खयालिया, इंद्राज सिंह मील, कमल बियाला, अनिल धोडेला, प्रेम गुर्जर सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin