[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटूश्यामजी दर्शनार्थियों की दो कारों में टक्कर:श्रीमाधोपुर में स्कॉर्पियो-स्विफ्ट की भिड़ंत, 6 लोग घायल, 4 को जयपुर रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

खाटूश्यामजी दर्शनार्थियों की दो कारों में टक्कर:श्रीमाधोपुर में स्कॉर्पियो-स्विफ्ट की भिड़ंत, 6 लोग घायल, 4 को जयपुर रेफर

खाटूश्यामजी दर्शनार्थियों की दो कारों में टक्कर:श्रीमाधोपुर में स्कॉर्पियो-स्विफ्ट की भिड़ंत, 6 लोग घायल, 4 को जयपुर रेफर

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में गुरुवार दोपहर को अजीतगढ़ रोड स्थित मूंडरू के पास दो कारों की भिड़ंत में 6 लोग घायल हो गए। हादसे में स्कॉर्पियो और स्विफ्ट कार शामिल थीं। घटना में घायल हुए लोगों को 108 एम्बुलेंस से श्रीमाधोपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में नेहा, लोकेश, मुकेश, नूतन, प्रज्ञा और पूर्वा शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को जयपुर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, एक कार में तिजारा-अलवर निवासी लोकेश अपने परिवार के साथ खाटूश्यामजी के दर्शन करके वापस अपने गांव जा रहा था। दूसरी कार में शाहपुरा निवासी मुकेश और नूतन खाटूश्यामजी दर्शन के लिए जा रहे थे। जयपुर रेफर किए गए घायलों में तिजारा निवासी लोकेश यादव, नेहा यादव और शाहपुरा निवासी मुकेश सैनी व नूतन सैनी शामिल हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात बहाल करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad