[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में मुख्य सड़क पर अवैध निर्माण रोका:नगर पालिका ने कार्रवाई कर कॉलोनाइजर को किया पाबंद, जांच शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

रींगस में मुख्य सड़क पर अवैध निर्माण रोका:नगर पालिका ने कार्रवाई कर कॉलोनाइजर को किया पाबंद, जांच शुरू

रींगस में मुख्य सड़क पर अवैध निर्माण रोका:नगर पालिका ने कार्रवाई कर कॉलोनाइजर को किया पाबंद, जांच शुरू

रींगस : रींगस के वार्ड नंबर 32 स्थित बालाजी विहार कॉलोनी में कॉलोनाइजर द्वारा किए गए अतिक्रमण पर नगर पालिका ने कार्रवाई की है। कॉलोनाइजर ने मुख्य मार्ग की सड़क को क्षतिग्रस्त कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। स्थानीय निवासियों के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग 52 से रींगस ग्रहण निर्माण सहकारी कार्यालय होते हुए शहर तक जाने वाली यह 25 फीट चौड़ी सड़क करीब एक साल पहले बनी थी। यह मार्ग खाटूश्यामजी के लक्खी मेले और भैरू बाबा मेले के दौरान जाम से बचने का विकल्प बना हुआ है।

क्षेत्र के राजकुमार और प्रदीप कुमार सहित कई लोगों ने नगर पालिका में शिकायत की। उनका कहना है कि सड़क को नुकसान पहुंचाकर नींव खोदने से आवागमन में परेशानी हो रही है। लोगों ने चेतावनी दी है कि वे अतिक्रमण के खिलाफ आंदोलन भी करेंगे। नगर पालिका की अधिशाषी अधिकारी सरिता चौधरी ने बताया कि शिकायत मिलते ही निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क को नुकसान पहुंचाने के मामले में कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अतिक्रमण करने वालों को पाबंद किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad