[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर ट्रक-जीप हादसे में हुई 6ठी मौत:श्रीमाधोपुर के शंकरलाल ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, बुधवार को छोटे भाई की हो गई थी मौत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

जयपुर ट्रक-जीप हादसे में हुई 6ठी मौत:श्रीमाधोपुर के शंकरलाल ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, बुधवार को छोटे भाई की हो गई थी मौत

जयपुर ट्रक-जीप हादसे में हुई 6ठी मौत:श्रीमाधोपुर के शंकरलाल ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, बुधवार को छोटे भाई की हो गई थी मौत

श्रीमाधोपुर : दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह भटकाबास गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। श्रीमाधोपुर के हांसपुर निवासी शंकरलाल मीणा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसा सुबह 6:10 बजे हुआ था।

इस हादसे में बुधवार को ही दुल्हन समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में शंकरलाल के छोटे भाई सुभाष मीणा और उनके मित्र जीतू कुमावत भी शामिल थे। दूल्हे सहित आठ बाराती अब भी गंभीर रूप से घायल हैं और इलाज जारी है।

गुरुवार शाम शंकरलाल का अंतिम संस्कार किया गया।
गुरुवार शाम शंकरलाल का अंतिम संस्कार किया गया।

शादी से लौटते वक्त हुआ हादसा

शंकरलाल अपने भाइयों सुभाष और नरेश के साथ मध्यप्रदेश के शहडोल में साले विक्रम मीणा की शादी में शामिल होकर लौट रहे थे। लौटते समय उनकी जीप की आमने-सामने ट्रक से भिड़ंत हो गई। जीप झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी के गुढ़ा गोड़जी जा रही थी।

बुधवार को जीतू और सुभाष का अंतिम संस्कार किया गया।
बुधवार को जीतू और सुभाष का अंतिम संस्कार किया गया।

परिवार में मचा कोहराम

मृतक शंकरलाल मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी संतोष, 13 वर्षीय बेटी अदिति और 10 वर्षीय बेटा जयपाल है।गुरुवार को जब शंकरलाल का शव घर पहुंचा, तो परिजनों में कोहराम मच गया। एक दिन पहले छोटे भाई सुभाष की चिता की आग ठंडी भी नहीं हुई थी कि बड़े भाई की मौत ने परिवार को दोहरी पीड़ा दे दी।

शाम 5 बजे शंकरलाल का अंतिम संस्कार किया गया।अब तक इस हादसे में दुल्हन समेत कुल 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य अब भी अस्पतालों में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad