स्वर्गीय राजेश पायलट की 25 वी पुण्यतिथि पर युवा कांग्रेस खेतड़ी दी श्रद्धांजलि
स्वर्गीय राजेश पायलट की 25 वी पुण्यतिथि पर युवा कांग्रेस खेतड़ी दी श्रद्धांजलि
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : युवा कांग्रेस खेतड़ी के अध्यक्ष व डॉक्टर्स सेल के चेयरमैन डॉ. अनुप पटेल के नेतृत्व में स्वर्गीय राजेश पायलट की 25 वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एव बबाई अस्पताल में बरगद का पेड़ लगाया गया। डॉ. अनुप पटेल ने कहा कि स्वर्गीय राजेश पायलट की सादगी, ईमानदारी और जनसेवा के प्रति उनकी अटूट निष्ठा हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। इस अवसर पर विराट गुर्जर गाडराटा, महेश चंदेला, राहुल चावड़ा, विजय मरोड़िया, दीपक गुर्जर गाडराटा, संदीप खटाणा, राजेंद्र खटाणा, पूरणमल, अशोक खारिया सहित दर्जनों युवा कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043119


