भाषा एवं पुस्तकालय विभाग के निदेशक राकेश शर्मा ने किया खेतड़ी पुस्तकालय का निरीक्षण
भाषा एवं पुस्तकालय विभाग के निदेशक राकेश शर्मा ने किया खेतड़ी पुस्तकालय का निरीक्षण
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : भाषा एवं पुस्तकालय विभाग के निदेशक राकेश कुमार शर्मा ने खेतड़ी पंचायत समिति सार्वजनिक पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय की नियमित रूप से समय पर खुलने और कर्मचारियों के समय पर आने की जानकारी पाठकों से ली।पुस्तकालय के पाठकों ने निदेशक से पुस्तकालय में कंप्यूटर लैब बनाए जाने, फर्नीचर की व्यवस्था करवाने, रंग रोगन और बिजली की माकूल व्यवस्था करवाने और पुस्तकालय कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगवाने संबंधी प्रमुख मांगें रखीं। निदेशक राकेश शर्मा ने एक पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन का परिचय दिया। पुस्तकालय प्रबंधन समिति की ओर से भामाशाह सदस्य गोविंदराम हरितवाल, डॉ सोमदत्त भगत और कैलाश स्वामी ने भी पुस्तकालय में सुविधाएं बढ़ाने की मांग की।पुस्तकालय अध्यक्ष चौथमल सैनी ने निदेशक का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। पुस्तकालय लिपिक सुमन चौधरी ने भामाशाहों द्वारा किए गए सहयोग की जानकारी अधिकारियों को दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2042962


