बालरासर में आयोजित हुआ जल स्वावलंबन पखवाड़ा
बालरासर में आयोजित हुआ जल स्वावलंबन पखवाड़ा
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालरासर आथूना में जल स्वावलंबन पंखवाड़ा के तहत कार्यक्रम का मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चूरू भंवरलाल डूडी के अध्यक्षता में आयोजन हुआ। जल संरक्षण के बारे में भंवरलाल डूडी ने विस्तार से इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी । साथ में आरपी देवेंद्र जी राहड ने भी जल संरक्षण की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी । ग्राम पंचायत बालरासर आथूना के सरपंच श्योराम ने भी जल ही जीवन की उपयोगिता पर जानकारी दी। गांव से पधारे हुए ग्रामीण जनों ने भी विद्यालय परिसर में बने हुए पानी की कुंड की सफाई की शुरुआत करके और गांव में बने हुए कुंड की भी सफाई करने का निर्णय लिया और जल संरक्षण करने की शपथ ली। इस कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ के साथ-साथ अनेक संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य लालचंद अलडिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन कमल कुमार शर्मा ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2034359


