[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला प्रशासन कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठा मुकदमा बंद करे – मंडेलिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला प्रशासन कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठा मुकदमा बंद करे – मंडेलिया

जिला प्रशासन कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठा मुकदमा बंद करे - मंडेलिया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : रफ़ीक मंडेलिया ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा जिला प्रशासन व सरकार के झूठे मुकदमों से घबराने की जरूरत नहीं हैं, कांग्रेस ब्लॉक से लेकर राष्ट्रीय तक आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी, आप आमजन की वाजिब मांगों को बराबर उठाते रहेंगे। कांग्रेस द्वारा आयोजित, हल्ला बोल प्रदर्शन रैली के दौरान आमजन की समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर ज्ञापन देने जाते समय,डीएसपी चूरू द्वारा महिला पुलिस कर्मी को पीठ पर थप्पड़ मारने का मामला मिडिया व कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उठाने पर उनके विरुद्ध एफ आई आर का विरोध करते हुवे प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ऱफ़ीक मंडेलिया ने कहा कि,कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर किये गये मुक़दमे से साफ़ होता है कि जिला प्रशासन व सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए निर्दाेष लोगों को फंसाने की कोशिश कर रही है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रफ़ीक मंडेलिया ने कहा वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि पुलिस अधिकारी का महिलाओं के प्रति कितना सम्मान है। एक महिला पुलिस कर्मी को थप्पड़ मारना पुलिस प्रशासन की लापरवाही और असंवेदनशीलता को दर्शाता है। मंडेलिया ने कहा दर्ज मुक़दमे में पुलिस द्वारा आरोप लगाया गया है की वीडियो में काट छाँट की गई में पुलिस प्रशासन से पूछना चाहता हूँ की अगर आपके पास सही वीडियो है तो आमजन के सामने पैश करे। अगर नहीं है तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुक़दमा करना बंद करे। इन झूटे मुक़दमो से कांग्रेस के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है। प्रशासन और सरकार को अपनी नाकामी को स्वीकार करना चाहिए और दोषी पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर किये गये मुक़दमे को वापस लिया जाना चाहिए। जिला प्रशासन और सरकार की नाकामी पुलिस प्रशासन की लापरवाही है । हम महिला सम्मान न्याय की मांग करते हैं।

Related Articles