सरदारशहर के राणासर में डूबने से किसान की मौत:पानी निकालने के दौरान पैर फिसला, लोगों ने बाहर निकाला
सरदारशहर के राणासर में डूबने से किसान की मौत:पानी निकालने के दौरान पैर फिसला, लोगों ने बाहर निकाला
सरदारशहर : सरदारशहर के राणासर बीकान गांव में खेत में बने कुंड में डूबने से किसान की मौत हो गई। किसान लक्ष्मीनारायण (45) अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। पानी की कुंड से पानी निकालते वक्त उनका पैर फिसल गया। खेत में काम कर रहे श्यामलाल ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। मगर कुंड में पानी अधिक गहरा होने के कारण वे डूब गए। आसपास के लोगों की मदद से लक्ष्मीनारायण को कुंड से बाहर निकाला। परिजन तुरंत उन्हें राजकीय उप जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरे भाई तुलसीराम ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035944
