[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में बिजली के पोल से गिरकर मौत का मामला:आश्वासन के बाद परिजनों किया मृतक का अंतिम संस्कार, 4 महीने पहले हुई थी शादी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में बिजली के पोल से गिरकर मौत का मामला:आश्वासन के बाद परिजनों किया मृतक का अंतिम संस्कार, 4 महीने पहले हुई थी शादी

श्रीमाधोपुर में बिजली के पोल से गिरकर मौत का मामला:आश्वासन के बाद परिजनों किया मृतक का अंतिम संस्कार, 4 महीने पहले हुई थी शादी

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर के पास खंडेला के जाजोद थाना इलाके के चौधरियों वाली ढाणी में सोमवार शाम को क्षतिग्रस्त बिजली के पोल बदलने के दौरान ठेकाकर्मी लाइनमैन युवक की मौत के मामले में मंगलवार को सहमति बनने के बाद युवक के शव का पोस्टमार्टम हुआ।

बता दें कि मंगलवार सुबह मृतक घाटेश्वर मेहरों की ढाणी निवासी विजय चावला (30) के परिजन और समाज के लोग श्रीमाधोपुर सीएचसी में इकठ्ठा हो गए और बिजली निगम के अधिकारियों एवं ठेकेदार मदन बाजिया से मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग करने लगे। परिजनों का आरोप था कि बिना सुरक्षा इंतजामों के विजय को क्षतिग्रस्त पोल पर चढ़ा दिया जिससे यह हादसा हुआ। मौके पर चौकी प्रभारी एएसआई श्रीराम भी पहुंचे और लोगो से समझाइश की।

ढाणी चौधरियों वाली में क्षतिग्रस्त पोल की जगह नया पोल लगाने के लिए लाइन कटवाने के बाद विजय क्षतिग्रस्त पोल पर चढ़ा और जैसे ही बिजली पोल की लाइन को काटा तो क्षतिग्रस्त पोल टूटकर गिर गया। हादसे में युवक विजय भी पोल टूटने के साथ नीचे गिरा और पोल के नीचे दबने से मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई थी।

4 महीने पहले हुई थी शादी

मृतक के परिजनों के अनुसार विजय चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। चार 18 फरवरी 2025 को ही जयपुर की युवती से उसकी शादी हुई थी। जैसे ही मृतक का शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में विजय का अंतिम संस्कार किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet