[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जल संरक्षण अभियान में पक्षियों के लिए लगाए परिंडे:रींगस में नगर पालिका ने मंदिर परिसर में लगाए 51 परिंडे, पानी की कुंडियां भी रखीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

जल संरक्षण अभियान में पक्षियों के लिए लगाए परिंडे:रींगस में नगर पालिका ने मंदिर परिसर में लगाए 51 परिंडे, पानी की कुंडियां भी रखीं

जल संरक्षण अभियान में पक्षियों के लिए लगाए परिंडे:रींगस में नगर पालिका ने मंदिर परिसर में लगाए 51 परिंडे, पानी की कुंडियां भी रखीं

रींगस : रींगस नगर पालिका प्रशासन ने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत पशु-पक्षियों के लिए पेयजल की व्यवस्था की है। तहसीलदार विवेक कटारिया के निर्देश पर ये कार्य सोमवार को किया गया। नगर पालिका की अधिशाषी अधिकारी सरिता चौधरी ने बताया कि प्राचीन मठ महादेव मंदिर में भामाशाह के सहयोग से पक्षियों के लिए 51 परिंडे लगाए गए हैं। इनकी नियमित साफ-सफाई और पानी भरने का संकल्प लिया गया है। बेसहारा पशुओं के लिए पानी की कुंडियां रखी गई हैं। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शीतल पेयजल के मटके भी रखे गए हैं।

कार्यक्रम में नगर पालिका के कई अधिकारी मौजूद रहे। कनिष्ठ अभियंता लोकेश निठारवाल, ठेकेदार ओमप्रकाश चौधारी और फायर ब्रिगेड प्रभारी बाबूलाल साखुनिया ने भाग लिया। नगर पालिका कर्मचारी संघ अध्यक्ष सोहनलाल बाजिया और अरविंद कुमार ने लोगों को पशु-पक्षियों की सेवा के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में राजेंद्र कुमावत, अनिल बाजिया, जेटीए पूजा चाहर, सुमन बावलिया, पिंकी और सत्यनारायण लखेरा भी उपस्थित थे। इसके अलावा सामुदायिक संगठक पंकज शर्मा, पार्षद ओमप्रकाश बुड़ी और क्षेत्र के अन्य प्रबुद्धजन भी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet