[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पोल टूटकर गिरने से लाइनमैन की मौत:खंभे के ऊपर चढ़ते ही टूटा, साथ में नीचे गिरते ही दबा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

पोल टूटकर गिरने से लाइनमैन की मौत:खंभे के ऊपर चढ़ते ही टूटा, साथ में नीचे गिरते ही दबा

पोल टूटकर गिरने से लाइनमैन की मौत:खंभे के ऊपर चढ़ते ही टूटा, साथ में नीचे गिरते ही दबा

श्रीमाधोपुर : खंडेला के जाजोद थाना क्षेत्र स्थित छालियावाली जोहड़ के पास चौधरियों वाली ढाणी में सोमवार शाम को हादसे में लाइनमैन की मौत हो गई। खंडेला निवासी विजय (30) क्षतिग्रस्त बिजली के पोल को बदलने का कार्य कर रहे थे। जानकारी के अनुसार विजय ने पहले लाइन कटवाई और फिर पोल पर चढ़े। जैसे ही उन्होंने लाइन को काटा, पोल अचानक टूटकर नीचे गिर गया। विजय भी पोल के साथ नीचे आ गिरे और उसके नीचे दब गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना के समय मृतक के साथ कार्यरत कर्मचारी बनवारीलाल ने बताया कि वह पास में एक अन्य पोल के कार्य में लगा हुआ था। हादसे की सूचना तुरंत ठेकेदार को दी गई। इसके बाद विजय के शव को श्रीमाधोपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक जांच के बाद शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

सूचना मिलने पर श्रीमाधोपुर पुलिस ने जाजोद पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोग लापरवाही और सुरक्षा उपायों की कमी को लेकर बिजली विभाग पर सवाल उठा रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet