[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जल संरक्षण अभियान में सामूहिक श्रमदान:अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सेठों के जोहड़े की सफाई कर जल संचयन को बेहतर बनाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

जल संरक्षण अभियान में सामूहिक श्रमदान:अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सेठों के जोहड़े की सफाई कर जल संचयन को बेहतर बनाया

जल संरक्षण अभियान में सामूहिक श्रमदान:अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सेठों के जोहड़े की सफाई कर जल संचयन को बेहतर बनाया

लक्ष्मणगढ़ : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को तोदी कॉलेज परिसर में स्थित ऐतिहासिक सेठों के जोहड़े में प्रशासनिक अधिकारियों, नगर पालिका कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सामूहिक श्रमदान किया गया। इस अवसर पर सभी ने मिलकर मंगलवार सुबह 7 से 9 बजे तक जोहड़े की सफाई कर स्वच्छता एवं जल संरक्षण का संदेश दिया।

जोहड़े की सफाई के दौरान मिट्टी एवं कचरे को हटाया गया, जिससे वर्षा जल के संचयन की व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके। अभियान में अधिकारी, पार्षदगण, पालिका कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी मोहर सिंह मीणा ने जल को जीवन बताते हुए कहा कि इस पहल का उद्देश्य न केवल जल स्त्रोतों को पुनर्जीवित करना है, बल्कि समाज में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता भी फैलाना है। लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि अगर हमें कभी लगे कि श्रमदान करने से पर्यावरण का संरक्षण हो सकता है तो हमें जरूर करना चाहिए।

श्रमदान के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष मुस्तफा कुरैशी, नेता प्रतिपक्ष एड. ललित पुरोहित, भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित पंवार, भाजपा नेता जयप्रकाश सरावगी, वरिष्ठ पार्षद पवन वाल्मीकि, पार्षद मधुसूदन दायमा, विष्णु शर्मा सहित जनप्रतिनिधि और नगरवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet