[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के बीलवा में कार ने युवक को मारी टक्कर:गंभीर हालत में झुंझुनूं रेफर, ड्राइवर मौके से फरार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के बीलवा में कार ने युवक को मारी टक्कर:गंभीर हालत में झुंझुनूं रेफर, ड्राइवर मौके से फरार

खेतड़ी के बीलवा में कार ने युवक को मारी टक्कर:गंभीर हालत में झुंझुनूं रेफर, ड्राइवर मौके से फरार

खेतड़ी : खेतड़ी थाना क्षेत्र के बीलवा के पास एक बाइक सवार युवक को बेलिनो गाड़ी ने टक्कर मार दी। इस दौरान हादसे में बाइक सवार घायल हो गया, जिसकी हालत गंभीर होने पर उसे झुंझुनूं रैफर कर दिया। जानकारी के अनुसार पाजी की ढाणी निवासी रिंकू (25) पुत्र धर्मपाल बाइक पर अपने घर से खेतड़ी के खरखड़ा गांव में घरेलू काम से आया था। जब वह बीलवा के पास पंहुचा तो बेलिनो गाड़ी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार घायल होकर सड़क पर गिर गया। इस दौरान आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा एंबुलेंस को मौके पर बुलाया गया। हादसे की सूचना पर 108 एंबुलेंस के पायलट कुलदीप डागर व ईएमटी सुरेश गुर्जर मौके पर पहुंचे तथा घायल युवक को खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल में पहुंचाया। इस दौरान डॉक्टरों ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया तथा युवक की हालत गंभीर होने पर उसे झुंझुनूं रैफर कर दिया। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। इस दौरान हादसे की सूचना पर खेतड़ी पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का मौका मुआयना कर आवश्यक जानकारी जुटाई। हादसे में बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त‌‌‌ हो गई तथा गाड़ी ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77