क्रिकेट मैच देखने जा रहे युवक की एक्सीडेंट में मौत:बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौके पर ही दम तोड़ा; दूसरे हादसे में पांच लो घायल
क्रिकेट मैच देखने जा रहे युवक की एक्सीडेंट में मौत:बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौके पर ही दम तोड़ा; दूसरे हादसे में पांच लो घायल
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में शनिवार देर रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग घायल हुए। श्रीमाधोपुर सीएचसी में घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को जयपुर रेफर किया गया। पहला हादसा मूंडरू में हुआ। बीचली ढाणी के तेजपाल सैनी (40) और उनका चचेरा भाई भींवाराम (22) पैदल नाइट क्रिकेट मैच देखने जा रहे थे। कोलवा मोड़ मूंडरू निवासी जीवणराम (55) ने अपनी तेज रफ्तार बाइक से दोनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में तेजपाल की मौके पर ही मौत हो गई। भींवाराम और बाइक चालक जीवणराम को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया। मृतक तेजपाल टाइल्स का काम करते थे और मृतक के तीन बच्चे हैं।
दूसरा हादसा मऊ रोड पर ईंट-भट्टों के पास हुआ। एक कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी पर सवार मऊ निवासी कालूराम सैन, पायल सैन और ज्योति घायल हो गए। कालूराम की पत्नी मेघा देवी के अनुसार, वे श्रीमाधोपुर के ट्रेड फेयर मेले में घूमने आए थे। वापसी के दौरान जालपाली पुलिस थाने के आगे यह हादसा हुआ। मेघा टैंपो में थीं, जबकि कालूराम स्कूटी चला रहे थे। स्कूटी पर उनकी भांजी पायल और पड़ोसी बालिका ज्योति सवार थीं। घायलों को पहले श्रीमाधोपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां से कालूराम और ज्योति की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2045643

