ईदगाह में ईद-उल-अजहा की मुख्य नमाज अदा:जनप्रतिनिधि बोले- सीकर को गंगा-जमुना तहजीब विरासत में मिली
ईदगाह में ईद-उल-अजहा की मुख्य नमाज अदा:जनप्रतिनिधि बोले- सीकर को गंगा-जमुना तहजीब विरासत में मिली
सीकर : सीकर में ईद-उल-अजहा का पर्व आज हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्य नमाज ईदगाह में सुबह 7:15 बजे अदा की गई, जहां मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों ने नमाज अदा की। इसके बाद सभी ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
सांसद अमराराम ने कहा कि ईद उल अजहा के पर्व पर मेरा सभी से निवेदन है कि भाईचारे के साथ रहे और एकजुट होकर विदेशी ताकतों का सामना करें। सीकर विधायक राजेंद्र पारीक ने कहा- सीकर में हमेशा गंजा-जमुनी तहजीब बरकरार रहे। कामना है कि हर इंसान हर हाल खुशहाल रहे।
निवर्तमान सभापति जीवण खां ने कहा- यह पर्व अमन और भाईचारे का पर्व होने के साथ-साथ देश के लिए कुर्बानी देने का दिन है। यहां गंगा-जमुनी तहजीब अपने पुरखों से विरासत में मिली है। जिसे यहां के लोग बरकरार रखे हैं। यहां कोई भी पर्व हो सभी मिलकर मनाते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042600


