श्रीमाधोपुर में ईद उल अजहा का त्योहार मनाया:ईदगाह में अदा की नमाज, अमन-चैन की दुआएं मांगी
श्रीमाधोपुर में ईद उल अजहा का त्योहार मनाया:ईदगाह में अदा की नमाज, अमन-चैन की दुआएं मांगी
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में खंडेला रोड स्थित ईदगाह में ईद उल अजहा का त्योहार मनाया गया। मौलाना साबिर आलम ने नमाज अदा कराई। मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह-सुबह ईदगाह पहुंचे। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। लोगों ने अमन, चैन और बरकत की दुआएं मांगी। इस त्योहार पर परंपरा के अनुसार बकरे की कुर्बानी दी जाती है।

श्रीमाधोपुर थाना इंचार्ज के नेतृत्व में जगह-जगह पुलिस तैनात रही। कार्यक्रम में गुलफाम हुसैन, सिराजुद्दीन लोहार, छुट्टन कुरैशी, पप्पू मनियार, सरफराज, जुम्मा लोहार, रफीक तेली, आरिफ खान, अमीर कुरैशी, अब्दुल गनी लीलगर, याकूब कुरैशी, हनीफ, फैनुद्दीन कुरैशी, फखरुद्दीन और मकबूल कुरैशी सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042653


