[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चंवरा किशोरपुरा के मोरिंडा धाम में लगा गंगा दशहरा मेला, हवन और भंडारे के साथ 10 दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का समापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चंवरा किशोरपुरा के मोरिंडा धाम में लगा गंगा दशहरा मेला, हवन और भंडारे के साथ 10 दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का समापन

भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा भंडारे में हजारों भक्तों ने पाई प्रसादी, संत महात्माओं का राम नाम का दुपट्टा ओढाकर किया सम्मान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : जेपी महरानियां

चंवरा : कस्बे के किशोरपुरा सीमा पर स्थित पलटूदास अखाड़ा पंचमुखी बालाजी मंदिर में गंगा दशहरा मेला लगा। मेले में बच्चों और महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। गुरुवार सुबह पंडित दिनकर शास्त्री द्वारा मंत्रोचार के साथ हवन में 16 जोड़ों ने पूर्णाहुति दी। महाआरती के पश्चात भगवान को प्रसाद का भोग लगाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया। सुबह से देर रात्रि तक भंडारे में आसपास के कई गांवों के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी पाई। कार्यक्रम में संत महात्माओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भी शिरकत की। मेला कमेटी ने संत महात्माओं का राम नाम का दुपट्टा ओढाकर सम्मान किया।

बुधवार रात्रि को जागरण में अनिल म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भजनों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। गायक कलाकार अशोक सैनी और ख्यालीराम महासी के भजनों पर नृत्य कलाकार बबलू, प्रवीण और कॉमेडियन राजेश छैला ने कार्यक्रम में समा बांधा। भंडारे में सेवाभावी लोगों का सहयोग सराहनीय रहा। इस दौरान आश्रम के महंत रघुनाथ दास महाराज, बामलास धाम के महंत लक्ष्मण दास महाराज, चरण दास महाराज, रामाज्ञा दास महाराज, हनुमान दास महाराज मोनी बाबा हांसलाना धाम, कालिदास महाराज, रामदास महाराज, योगी प्रकाशनाथ, पवन दास महाराज, श्यामदास महाराज, फेरन दास महाराज, तुरंत दास महाराज, डॉ योगी प्रकाश नाथ महाराज, धनीदास महाराज, ताराचंद दास महाराज, भानीनाथ महाराज, शनि देव मंदिर पुजारी मुकेश भार्गव, राजू दास महाराज मक्खन नाथ, श्रीपति रामकृष्ण दास महाराज, मंदिर कमेटी अध्यक्ष गजराज सिंह शेखावत, उदयपुरवाटी विधायक भगवाना राम सैनी, केजीआई संस्थान के अध्यक्ष डॉ हरीसिंह गोदारा सहित काफी संख्या में भक्त श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77