[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खबर का असर : रेलवे की जमीन पर हो रहे अवैध खनन को रेलवे अधिकारियों ने किया संज्ञान में लेकर मौका मुआयना किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खबर का असर : रेलवे की जमीन पर हो रहे अवैध खनन को रेलवे अधिकारियों ने किया संज्ञान में लेकर मौका मुआयना किया

रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को दिया तीन दिन का नोटिस, अवैध खनन करने वालों के खिलाफ रेलवे विभाग करेगा सख्त कार्यवाही

खेतड़ी नगर : खेतड़ी के आसपास की जनता तो रेल के इंजन की आवाज सुनने को तरस रही और दूसरी और खनन माफिया रेलवे ट्रेक को हजम करने पर उतारू है और शासन और प्रशासन धृतराष्ट्र वाली चुप्पी साधे बैठा है।  रेलवे की जमीन पर खनन माफियों द्वारा किए जा रहे अवैध मिट्टी का खनन करने का समाचार गुरूवार को जनमानस शेखावाटी न्यूज में रेलवे की जमीन पर चल रहा है अवैध खनन, खनन माफियाओं ने रेलवे लाईन तक खोद दी मिट्‌टी शिर्षक के नाम से प्रकाशित हुआ। खबर प्रकाशित होने के बाद रेलवे विभाग हरकत में आया और गुरूवार को रेलवे नारनौल से सेक्शन इंजीनियर जितेंद्र गुर्जर के सानिध्य में संदीप कुमार, रेलवे पुलिस के विजेंद्र अवाना, शीशराम चौधरी रेलवे की जमीन पर चल रहे अवैध खनन को देखने मौके पर पहुंचे। जितेंद्र गुर्जर ने बताया कि जनमानस शेखावाटी न्यूज में रेलवे की जमीन पर चल रहा है अवैध खनन की खबर पढने के बाद जानकारी मिली की खनन माफिया रेलवे की जमीन पर अवैध खनन कर रहे है। गुर्जर ने बताया कि खनन माफियाओं ने रेलवे ट्रेक की जगह से कई स्थानों से मिट्टी जेसीबी मशीन से मिट्टी रेलवे लाईन तक खोद ली, जिसके कारण कभी भी पास में बने हुए रेल के पुल गिर सकते है। रेलवे पुलिस ने मौके की विडियो ग्राफी व फोटोग्राफी कर ली है। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जाएंगी और अवैध खनन करने वाले व रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएंगी। उन्होंन बताया कि सिंघाना की चौधरी कॉलनी में रेलवे की जमीन पर करीब 16 लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है, जिसमें मनोज कुमार, अजीत सिंह, जुगलाल, समर सिंह, योगेश कुमार, महेंद्र कुमार, धूपचंद, होशियार सिंह, अनिल कुमार, दीपेंद्र, सुरेश कुमार, राजेंद्र, सुरेंद्र, धर्मपाल व बनवारी लाल को नोटिस देकर तीन दिन में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए है। तीन दिन के अंदर अतिक्रमण नही हटाया तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएंगी।

 

 

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77