[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर पौधारोपण कर की दीर्घायु जीवन की कामना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंड्रेलाराजस्थानराज्य

योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर पौधारोपण कर की दीर्घायु जीवन की कामना

हिंदू युवा वाहिनी मंड्रेला ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

मंड्रेला : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिंदू युवा वाहिनी मंड्रेला द्वारा, झुंझुनूं जिलाध्यक्ष पुनीत बड़गुजर के निर्देशानुसार और जिला उपाध्यक्ष विकास मेघवाल के नेतृत्व में, हिंदू युवा वाहिनी के संस्थापक, गोरक्षपीठाधीश्वर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 53वां जन्मदिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर मंड्रेला-राजगढ़ रोड स्थित मुक्तिधाम (भूतनाथ मंदिर) परिसर में बरगद (वट वृक्ष), नीम और पीपल के पौधे रोपित कर पूज्य योगी आदित्यनाथ के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की ईश्वर व गौमाता से कामना की गई। साथ ही शाकंभरी माता मंदिर सहित मुक्तिधाम परिसर में भी पौधारोपण किया गया।

इस कार्यक्रम में हिंदुत्ववादी विचारधारा से प्रेरित कार्यकर्ताओं-राकेश योगी, सुमराज वर्मा, राहुल मालावत, राहुल कड़वासरा, दीपक वाल्मीकि, सोनू लूणीवाल, प्रिंस चेजारा, सूर्या, लक्ष्मण मालावत, रोहित कुमार सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और खुशी प्रकट की।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष विकास मेघवाल ने कहा,

“हम जो ऑक्सीजन सांस के रूप में ग्रहण करते हैं, वह हमें पेड़-पौधों से प्राप्त होती है। यदि हम पेड़ लगाएंगे और उनकी देखभाल करेंगे, तो ही पर्यावरण को प्रदूषण से बचाया जा सकता है। यह हमारा परम कर्तव्य है कि हम पौधारोपण करें और प्रकृति के संरक्षण में अपनी भूमिका निभाएं।”

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “जय श्री राम” और “योगी आदित्यनाथ ज़िंदाबाद” के नारों के साथ जन्मदिवस का उल्लासपूर्वक स्वागत किया और संकल्प लिया कि पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों में निरंतर सक्रिय रहेंगे।

हिंदू युवा वाहिनी मंड्रेला की इस पहल ने जहां योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस को पर्यावरणीय दृष्टिकोण से सार्थक बनाया, वहीं समाज को भी पौधारोपण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77