[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान के तहत निकाली प्रभातफेरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान के तहत निकाली प्रभातफेरी

वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान के तहत निकाली प्रभातफेरी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ :  राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नवलगढ़ व शिक्षा विभाग नवलगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को पर्यावरण दिवस के दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में सुबह श्रीमती तीजा देवी मोर बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नवलगढ़ में वंदे गंगा प्रभात फेरी छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई ।इस प्रभात फेरी को अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार सैनी व भारत स्काउट गाइड संघ के प्रधान मुरलीमनोहर चौबदार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । प्रभात फेरी में छात्र-छात्राओं ने बैनर व पोस्टर व तख्तीया हाथ में लेकर पर्यावरण संबंधी ,जल संरक्षण , पौधारोपण सम्बंधित नारे (निनाद) लगवाकर जन जागरूकता का कार्य किया। प्रभात फेरी शहर के मुख्य मार्ग से होती हुई विद्यालय पहुंची ।प्रभात फेरी के बाद अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार सैनी ने रैली में भाग लेकर लोटे छात्रों, अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण को वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान संकल्प दिलवाया गया। स्काउट के लीडर ट्रेनर रामावतार सबलानिया ने अन्न संरक्षण की शपथ दिलवाई। इसके पश्चात विद्यालय में छात्रों छात्र-छात्राओं द्वारा निबंध प्रतियोगिता ,भाषण प्रतियोगिता, कविता प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में प्रधानाचार्य मोर बालिका की प्रधानाचार्य कमलेश एवं वरिष्ठ अध्यापक सीमा भातरा व शारीरिक शिक्षक सुमन डारा ,व्याख्याता महेश कुमार मार्शल, स्काउटर रूक्मानंद खत्री, स्काउट सचिव अर्जुन सिंह के निर्देशन में हुई। कार्यक्रम के अंत में बाल सभा का आयोजन किया गया। बाल सभा के अध्यक्ष स्काउट के जिला प्रधान गंगाधर सिंह सुंडा रहे । संचालन लीडर ट्रेनर रामावतार सबलानिया ने किया । इसमें छात्र-छात्राओं द्वारा पर्यावरण संबंधी व देशभक्ति संबंधी कविताएं पेश की। वाद विवाद व भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में पदाधिकारियों ने पौधारोपण व पक्षियों के लिए परिण्डे लगाकर पानी भरा गया। इस अवसर पर रेलवे के स्काउट ट्रेनर ओमप्रकाश आर्य ,कवि पवन पारस, वरिष्ठ सहायक राजेंद्र प्रसाद केरोडिया ,कनिष्ठ सहायक गोविंद राम सैनी सहित अन्य भी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77