[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में 56 मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान:विधायक भांबू बोले- आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें; एडीएम ने कहा- दबाव में करियर न चुनें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में 56 मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान:विधायक भांबू बोले- आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें; एडीएम ने कहा- दबाव में करियर न चुनें

झुंझुनूं में 56 मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान:विधायक भांबू बोले- आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें; एडीएम ने कहा- दबाव में करियर न चुनें

झुंझुनूं : शिक्षा विभाग ने गुरुवार को एक प्रेरणादायक पहल करते हुए सूचना केंद्र सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में जिले के सभी राजकीय विद्यालयों के उन 56 प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने हाल ही में संपन्न हुई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक अर्जित किए हैं।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की असाधारण मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन को पहचान देना और उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित करना था। यह झुंझुनूं जिले में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी तरह का पहला प्रयास है, जो सरकारी स्कूलों की लगातार बढ़ती गुणवत्ता और परिणामों को दर्शाता है।

विधायक ने छात्रों का हौसला बढ़ाया

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू थे, जबकि अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलेक्टर (एडीएम) अजय कुमार आर्य ने की। विधायक राजेंद्र भांबू ने विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि सफलता का मार्ग कठिन परिश्रम और सकारात्मक सोच से होकर गुजरता है। उन्होंने नई शिक्षा नीति 2020 का उल्लेख करते हुए इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में एक “मील का पत्थर” बताया। उन्होंने छात्रों से जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने और बिना किसी भय के आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

दबाव में आकर करियर न चुनें

एडीएम अजय कुमार आर्य ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता निरंतर बेहतर हो रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपनी रुचि के अनुसार करियर का चयन करें और बाहरी दबाव में आकर निर्णय न लें।

समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) हेमंत कुमार ने छात्रों को साइबर फ्रॉड से बचाव के बारे में जागरूक किया और इंटरनेट एवं मोबाइल का सदुपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने आज की डिजिटल दुनिया में सतर्कता के महत्व पर जोर दिया।

अन्ना फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में फाउंडेशन के सचिव डॉ. कमल मीणा ने विद्यार्थियों को मूल्यवान करियर मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने छात्रों को यह समझाते हुए प्रेरित किया कि जीवन में लक्ष्य तय कर निरंतर प्रयास से किसी भी ऊंचाई को छुआ जा सकता है।

शिक्षा विभाग और अभिभावकों का महत्वपूर्ण योगदान

जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) जयदीप झाझड़िया ने सभी विद्यार्थियों, उनके शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और शिक्षा विभाग के निर्देशन में जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों के समर्पण और विद्यार्थियों की मेहनत को इस शानदार सफलता का श्रेय दिया।

अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी उम्मेद सिंह महला ने जानकारी दी कि यह झुंझुनूं जिले का पहला ऐसा प्रयास है, जिसमें इस स्तर पर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया है।

जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह ने अपने वक्तव्य में विद्यार्थियों की सफलता में उनके अभिभावकों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

समारोह में डाइट प्रधानाचार्य सुमित्रा झाझड़िया, सीबीईओ अलसीसर राजेंद्र खीचड़, शिक्षक, अभिभावक और विभिन्न विद्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन एडीईओ उम्मेद सिंह महला द्वारा किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77