[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

15 साल की नाबालिग लड़की से रेप:गांव के ही युवक ने किया दुष्कर्म, किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

15 साल की नाबालिग लड़की से रेप:गांव के ही युवक ने किया दुष्कर्म, किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी

15 साल की नाबालिग लड़की से रेप:गांव के ही युवक ने किया दुष्कर्म, किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी

सीकर : सीकर के ग्रामीण इलाके में 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। गांव के ही रहने वाले युवक ने नाबालिग लड़की के साथ रेप किया। घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

15 साल की नाबालिग लड़की की मां ने पुलिस में रिपोर्ट दी। उसने रिपोर्ट में बताया कि उनके ही गांव के रहने वाले युवक ने उनकी 15 साल की नाबालिग बेटी के साथ रेप किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। रेप की घटना के बाद पीड़िता डर गई। पहले तो उसने घर पर बात नहीं बताई। इसके बाद उसने परिवार के लोगों को बात बताई तो परिवार के लोग पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने के लिए पहुंचे। फिलहाल पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है।

वहीं सीकर के ग्रामीण क्षेत्र में एक 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस संबंध में नाबालिग लड़की की मामी ने मामला दर्ज करवाया कि एक युवक ने उनकी भांजी को गंदी-गंदी गालियां निकालता है और उसकी तरफ देखकर अश्लील इशारे करता है। जब नाबालिग लड़की कहीं पर जाती है तो उसका पीछा करके गलत तरीके से छूता है और कहता है कि तेरी इज्जत खराब कर दूंगा। फिलहाल इस मामले में भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77