[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में 10 जून को कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ’ रैली:गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली करेंगे संबोधित, प्रधानजी का जाव में होगी सभा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में 10 जून को कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ’ रैली:गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली करेंगे संबोधित, प्रधानजी का जाव में होगी सभा

सीकर में 10 जून को कांग्रेस की 'संविधान बचाओ' रैली:गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली करेंगे संबोधित, प्रधानजी का जाव में होगी सभा

सीकर : सीकर में 10 जून को कांग्रेस पार्टी द्वारा जिला स्तरीय ‘संविधान बचाओ’ आम सभा का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली प्रधान जी का जाव बायोस्कोप मॉल के पास शाम 5 बजे होगी। रैली में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, राष्ट्रीय सचिव व राजस्थान सहप्रभारी चिरंजीवी राव, पूर्व कैबिनेट मंत्री ममता भूपेश और जिला प्रभारी विशाल जांगिड़ मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनिता गठाला ने बताया कि यह आयोजन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर किया जा रहा है। रैली का उद्देश्य केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर संविधान के साथ छेड़छाड़ और संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए जनता को जागरूक करना है।

गठाला ने कहा- सत्ता में बैठी भाजपा बार-बार बाबा साहेब के दिए संविधान पर प्रहार कर इसे खत्म करने का प्रयास कर रही है। ये लोग एजेंसियों और सत्ता के दुरुपयोग से नागरिकों के अधिकारों को कुचलना चाहते हैं। हमें इस अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ना होगा। संविधान हर वर्ग के हितों की रक्षा करता है, और इसकी रक्षा में ही देश के नागरिकों की सुरक्षा है।

रैली में कांग्रेस के सभी विधायक, प्रधान, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, सेवा दल, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई और सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह आयोजन केंद्र सरकार के खिलाफ संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस के अभियान का हिस्सा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77