[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’:तेतरा गांव से हुई जिलास्तरीय शुरुआत, प्रभारी मंत्री और प्रभारी सचिव ने किया पौधरोपण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’:तेतरा गांव से हुई जिलास्तरीय शुरुआत, प्रभारी मंत्री और प्रभारी सचिव ने किया पौधरोपण

झुंझुनूं में 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान':तेतरा गांव से हुई जिलास्तरीय शुरुआत, प्रभारी मंत्री और प्रभारी सचिव ने किया पौधरोपण

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ का जिलास्तरीय शुभारंभ आज जिले के मंडावा क्षेत्र के तेतरा गांव से हुआ। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत और प्रभारी सचिव अनिल कुमार अग्रवाल ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं की भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें ग्रामीण महिलाओं ने पारंपरिक परिधान धारण कर और सिर पर मंगल कलश लिए जल संरक्षण के प्रति सहभागिता का प्रदर्शन किया।

झुंझुनूं में 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान' का शुभारम्भ
झुंझुनूं में ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ का शुभारम्भ

वर्षा जल संरक्षण संरचना का उद्घाटन

इस अवसर पर “कर्मभूमि से मातृभूमि” पहल के तहत वर्षा जल संरक्षण की एक महत्वपूर्ण संरचना का भी उद्घाटन किया गया, जो जिले में जल संचयन को बढ़ावा देने की दिशा में एक ठोस कदम है। कार्यक्रम के दौरान जैसे ही जलाशय पूजन और श्रमदान का कार्य शुरू हुआ, आसमान से हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हो गई, जिसे सभी उपस्थित लोगों ने अभियान की सफलता का शुभ संकेत माना।

तेतरा गांव से हुई जिलास्तरीय शुरुआत
तेतरा गांव से हुई जिलास्तरीय शुरुआत

जल संरक्षण का लिया गया संकल्प

इस जन अभियान के तहत जल संरक्षण के लिए जनसहभागिता को केंद्रीय बिंदू में रखा गया है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को जल बचाने की शपथ दिलाई गई और यह संदेश दिया गया कि यह प्रयास केवल एक पखवाड़े तक सीमित न रहकर एक निरंतर जनआंदोलन बने। इस पखवाड़े के दौरान जिले भर में जल संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें जलाशयों की सफाई, श्रमदान, पौधारोपण और जागरूकता शिविर शामिल होंगे।

प्रभारी मंत्री ने किया जनभागीदारी पर जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा, “जल ही जीवन है और इसका संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वंदे गंगा अभियान केवल एक सरकारी पहल नहीं, बल्कि जनसहभागिता से चलने वाला एक सामाजिक आंदोलन है। तेतरा गांव से इसकी शुरुआत होना गौरव का विषय है, क्योंकि यहां की जनता में जल के प्रति गहरी संवेदनशीलता और चेतना है।

प्रभारी मंत्री और प्रभारी सचिव ने किया पौधारोपण
प्रभारी मंत्री और प्रभारी सचिव ने किया पौधारोपण

51 जल संरक्षण कार्यों का होगा शिलान्यास: प्रभारी सचिव

प्रभारी सचिव अनिल कुमार अग्रवाल ने इस अवसर पर बताया कि, “मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के अंतर्गत झुंझुनूं जिले में आगामी दिनों में 51 जल संरक्षण कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा। इन कार्यों के माध्यम से जल संचयन, भूजल रिचार्ज और जल स्रोतों के संरक्षण को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे जिले में पानी की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। कार्यक्रम के जिला संयोजक विशंभर पूनिया ने कहा कि, “वंदे गंगा अभियान जन भागीदारी आधारित प्रयास है, जिसका उद्देश्य समाज को जल संकट के प्रति जागरूक करना और स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाना है।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू, जिला कलेक्टर रामावतार मीणा, जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी, पूर्व सांसद संतोष अहलावत, नरेंद्र कुमार, बनवारी लाल सैनी, प्यारे लाल ढूकिया, सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77