[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पर्यावरण के लिए शिक्षक की पहल:सूरजगढ़ के डॉ. अनिल शर्मा ने लगाए हजारों पौधे, बांटे कपड़े के थैले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

पर्यावरण के लिए शिक्षक की पहल:सूरजगढ़ के डॉ. अनिल शर्मा ने लगाए हजारों पौधे, बांटे कपड़े के थैले

पर्यावरण के लिए शिक्षक की पहल:सूरजगढ़ के डॉ. अनिल शर्मा ने लगाए हजारों पौधे, बांटे कपड़े के थैले

सूरजगढ़ : सूरजगढ़ के पीएमश्री श्रीकृष्ण परिषद् राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक डॉ. अनिल शर्मा ‘अनमोल’ पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। वे कई वर्षों से पौधरोपण और प्लास्टिक विरोधी अभियान चला रहे हैं। डॉ. शर्मा ने अपने खर्च पर और भामाशाहों की मदद से कस्बे में 1100 से अधिक कपड़े के थैलों का वितरण किया है। वे सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सेमिनारों और रैलियों का आयोजन करते हैं। पक्षियों के संरक्षण के लिए वे प्रतिवर्ष परिंडा अभियान भी चलाते हैं। इस अभियान में विद्यालय की छात्राएं और कस्बे के गणमान्य नागरिक सक्रिय रूप से भाग लेते हैं।

विद्यालय में डॉ. शर्मा ने स्टाफ के साथ मिलकर सार्वजनिक स्थलों पर वृक्षारोपण किया है। वे पौधों की देखभाल और पानी की व्यवस्था भी सुनिश्चित करते हैं। विद्यालय में किचन गार्डन का निर्माण कार्य चल रहा है। संस्था प्रधान सुमन वर्मा के अनुसार, हरित विद्यालय प्रभारी डॉ. शर्मा ने विभिन्न औषधीय पौधे भी लगाए हैं। पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनके प्रयासों के लिए उन्हें पर्यावरण प्रहरी सम्मान और विश्व अनमोल रत्न सम्मान सहित कई पुरस्कार मिल चुके हैं। अवकाश के दिनों में भी वे इस कार्य में लगे रहते हैं, जिसमें राजकुमार सैनी उनका पूरा सहयोग करते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77