[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग ने किया वृक्षारोपण:प्लास्टिक मुक्त शहर की ली शपथ, पौधों की देखभाल करने ली जिम्मेदारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग ने किया वृक्षारोपण:प्लास्टिक मुक्त शहर की ली शपथ, पौधों की देखभाल करने ली जिम्मेदारी

विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग ने किया वृक्षारोपण:प्लास्टिक मुक्त शहर की ली शपथ, पौधों की देखभाल करने ली जिम्मेदारी

सादुलपुर : सादुलपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज वन विभाग ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। सुमेर सिहाग के नेतृत्व में उपस्थित लोगों ने शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की शपथ ली। ब्रह्मकुमारी आश्रम की सोभा बहन ने कहा कि कचरे का भी पर्यावरण संरक्षण में उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने प्रति वर्ष एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आह्वान किया। एडवोकेट वीरेंद्र पुनिया शेरू ने बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने मानसिक प्रदूषण को दूर करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

सादुलपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज वन विभाग ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया
सादुलपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज वन विभाग ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम नेचर पार्क राजगढ़ में वाइल्डलाइफ इन नेचर एंड ग्रीन सोशल ट्रस्ट विंग्स और वन विभाग राजगढ़ ने संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में विंग्स एनजीओ के अध्यक्ष सुमेर सिंह गुलपुर, उपाध्यक्ष पूनम चंद स्वामी, रेंजर शंकर लाल स्वामी, जोगेंद्र झाझड़िया, एडवोकेट वीरेंद्र पुनिया, विमल पुनिया, रामवतार बेरासरिया, ज्योति अहलावत, नीलम लंबा सहित कई प्रतिष्ठित नागरिकों ने भाग लिया।

Related Articles