[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान:सरोवर पूजन और कलश यात्रा का आयोजन, जल संरक्षण की ली शपथ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान:सरोवर पूजन और कलश यात्रा का आयोजन, जल संरक्षण की ली शपथ

सुजानगढ़ में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान:सरोवर पूजन और कलश यात्रा का आयोजन, जल संरक्षण की ली शपथ

सुजानगढ़ : राजस्थान सरकार की ओर से 5 जून से 20 जून तक चलने वाले वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की विश्व पर्यावरण दिवस व गंगा दशमी से शुरुआत हुई। सुजानगढ़ का ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम गोपालपुरा पंचायत की हरीतिमा ढाणी में आयोजित किया गया।

इस दौरान अमृत सरोवर का पूजन, कलश यात्रा एवं शपथ ग्रहण हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीएम मंगलाराम पूनिया थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा, तहसीलदार राजुदेवी बुनकर, सीबीईओ सुनीता पूनिया, बीडीओ रविकुमार, हरिकेश प्रजापत, पवन कुमार, सरिता बेरवाल मौजूद रहे।

गोपालपुरा सरपंच सविता राठी ने जल संरक्षण के महत्व के बारे में बताते हुए कहा-पुराने समय में हमारे बुजुर्ग मीठे पानी को देसी घी की तरह इस्तेमाल करते थे। आज पानी की उपलब्धता होने के कारण नई पीढ़ी पानी को बर्बाद करती है। हमें जल की कीमत समझकर हर कीमत पर इसका संरक्षण करना चाहिए।

एडीएम मंगलाराम ने कहा-नई पीढ़ी को हर कीमत पर जल संरक्षण का महत्व समझना होगा। एसडीएम वर्मा ने कहा कि जल की कीमत महिलाएं भली भांति जानती है। अब इसके संरक्षण का दृढ़ निश्चय करने की जरूरत है।

कार्यक्रम में अधिकारियों ने महिलाओं को जल संरक्षण की शपथ दिलवाई। महिलाओं ने पौधों को राखी बांधकर इनके संरक्षण का संकल्प लिया। सरपंच ने बताया कि अभियान के तहत पंचायत क्षेत्र में पानी व्यर्थ नहीं बहाने को लेकर प्रभात फेरी के माध्यम से ग्रामीणों को संदेश दिया जाएगा। अतिथियों का स्वागत गणपतदास स्वामी, प्रकाश स्वामी, ज्योति कच्छावा, विक्रम सिंह, कन्हैयालाल शर्मा, भागू सिंह, तिलोक मेघवाल ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77