नीमकाथाना में पूर्व सैनिकों के लिए नई सेवा:अग्निशमन और नागरिक सुरक्षा में भर्ती के लिए ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन, इस वेबसाइट और एप से कर सकेंगे
नीमकाथाना में पूर्व सैनिकों के लिए नई सेवा:अग्निशमन और नागरिक सुरक्षा में भर्ती के लिए ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन, इस वेबसाइट और एप से कर सकेंगे
नीमकाथाना : नीमकाथाना जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ने पूर्व सैनिकों के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है। पूर्व सैनिक अब अग्निशमन सेवा और नागरिक सुरक्षा में स्वयंसेवक के रूप में काम कर सकेंगे। इसके लिए वे civildefencewarriors.gov.in वेबसाइट या ‘CD Warriors’ मोबाइल एप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अजय शर्मा ने बताया-पंजीकरण के बाद योग्य पूर्व सैनिकों को आवश्यकता के अनुसार स्वयंसेवक के रूप में नियुक्त किया जाएगा। यह सुविधा नीमकाथाना कार्यालय के अंतर्गत आने वाले पाटन, श्रीमाधोपुर, खंडेला, रींगस और नीमकाथाना तहसील के पूर्व सैनिकों के लिए उपलब्ध है।
साथ ही, एसबीआई में गार्ड भर्ती 2021-22 की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। कर्नल शर्मा ने बताया कि 15 जून तक योग्य पूर्व सैनिकों को बुलावा पत्र जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने सभी योग्य पूर्व सैनिकों से आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने का आग्रह किया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2034865


