[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सोशल मीडिया पर वायरल मारपीट वीडियो मामले में चार आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सोशल मीडिया पर वायरल मारपीट वीडियो मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने स्वयं संज्ञान लेकर की कार्रवाई, रोडवेज बस स्टैंड का है मामला

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रुस्तम अली खान

सरदारशहर : सोशल मीडिया पर वायरल हुए रोडवेज बस स्टैंड पर मारपीट और हंगामे के वीडियो को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 2 जून 2025 को सामने आई थी, जब कुछ युवकों द्वारा खुलेआम मारपीट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

पुलिस ने वीडियो को गंभीरता से लेते हुए स्वतः संज्ञान लिया और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चूरू जय यादव,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेन्द्र दादरवाल, तथा पुलिस उप अधीक्षक रोहित सांखला के निर्देशन में की गई।
थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई के नेतृत्व में गठित टीम ने इन व्यक्तियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपीयों में
राजकरण पुत्र बाबूलाल, जाति नाई, उम्र 50 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 25, गोविन्द कुमार पुत्र श्यामलाल, जाति नाई, उम्र 36 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 28, दिनेश भाटी पुत्र उम्मेद प्रकाश, जाति नाई, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 28, लोकेश पुत्र श्यामलाल, जाति खाती, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 28 सभी आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, और इस प्रकार की घटनाओं पर पुलिस की कड़ी नजर है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89