[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में अवैध लकड़ियों के परिवहन पर रेंजर ने मांगी 10 हजार रुपए की मंथली, एसीबी ने रेंजर को रूपए लेते समय किया गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में अवैध लकड़ियों के परिवहन पर रेंजर ने मांगी 10 हजार रुपए की मंथली, एसीबी ने रेंजर को रूपए लेते समय किया गिरफ्तार

लकड़ी की गाड़ी नहीं पकड़ने और बिना रोक-टोक के गाड़ी चलने की एवज में मांगी थी रिश्वत

खेतड़ी : खेतड़ी के वन विभाग के रेंजर को एसीबी की टीम ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। रेंजर ने अवैध लकड़ियों के परिवहन को लेकर मंथली देने की डिमांड की थी। एसीबी सीकर के एएसपी विजय कुमार ने बताया कि बुहाना निवासी एक व्यक्ति ने एसीबी को शिकायत दर्ज करवाई की खेतड़ी वन विभाग के रेंजर मुकेश कुमार मीणा द्वारा अवैध लकड़ियों के परिवहन करने को लेकर 10 हजार रुपए मंथली देने की डिमांड की जा रही है। एसीबी के एडीजी रवि प्रकाश मेहरड़ा की ओर से शिकायत प्राप्त होने पर डीआईजी राहुल कोटोकी के निर्देशन में सीकर एएसपी विजय कुमार को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इस दौरान परिवादी द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर एसीबी ने जाल बिछाया तथा ट्रेप करने की कार्रवाई को अंजाम दिया। रेंजर मुकेश कुमार मीणा परिवादी से कोर्ट परिसर में दस हजार रुपए लेने पंहुचा, जहां पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने रेंजर मुकेश कुमार मीणा को दस हजार रुपए लेते हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्हें खेतड़ी थाने में लाया गया, जहां पुछताछ के बाद रेंजर मुकेश कुमार मीणा को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई में शामिल टीम

इस कार्रवाई का नेतृत्व एएसपी विजय कुमार ने किया, जबकि पुलिस निरीक्षक सुभाष मील के साथ हैड कांस्टेबल राजेंद्र, सुनीता, मूलचंद, महेश और कांस्टेबल कैलाश की टीम शामिल रही।

 इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है तथा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। खेतड़ी उपखंड में इससे पहले आठ माह पहले एसडीएम को भी दो लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। एक साल के भीतर यह एसीबी की दुसरी कार्रवाई की गई है। – एसीबी एएसपी विजय कुमार

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89