हाईवे पर ट्रक से टकराई सवारियों से भरी बस:55 जायरिन घायल, 25 की हालत गंभीर; गुजरात से अजमेर लौटते समय हुआ हादसा
हाईवे पर ट्रक से टकराई सवारियों से भरी बस:55 जायरिन घायल, 25 की हालत गंभीर; गुजरात से अजमेर लौटते समय हुआ हादसा

ब्यावर : अजमेर-उदयपुर हाईवे पर मंगलवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। लालपुरा के पास गुजरात से अजमेर ख्वाजा साहब की दरगाह से लौट रही वीडियो कोच बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में 55 यात्री घायल हो गए।
घटना रात करीब 1 बजे की है। ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगाया। पीछे से आ रही बस नियंत्रण खो बैठी और ट्रक से टकरा गई। टक्कर में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घायलों में 25 लोगों को गंभीर हालत में राजकीय अमृतकौर अस्पताल, ब्यावर में भर्ती कराया गया। बाकी यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घायलों में एक बच्चा और दस महिलाएं भी शामिल हैं। तीन यात्रियों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

सभी यात्री भावनगर, गुजरात के रहने वाले हैं। वे अजमेर की ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में जियारत करके लौट रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सेवाएं मौके पर पहुंची। हादसे के बाद हाईवे पर यातायात कुछ देर बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल किया।
ब्यावर पुलिस और प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिए हैं। हादसे की जांच जारी है।
