[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रेस वार्ता कर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में अव्यवस्था को लेकर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य पर लगाए आरोप‌-प्रत्यारोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रेस वार्ता कर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में अव्यवस्था को लेकर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य पर लगाए आरोप‌-प्रत्यारोप

प्रेस वार्ता कर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में अव्यवस्था को लेकर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य पर लगाए आरोप‌-प्रत्यारोप

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर युवा कांग्रेस की ओर से होटल में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ खान ने कहा कि प्रसूति एवं शिशु चिकित्सालय में सोनोग्राफी मशीन नहीं होने से गर्भवती महिलाओं को परेशानी हो रही है। सोनोग्राफी अपॉइंटमेंट में भी देरी होती है तथा सुविधा केंद्र के शौचालय भी बंद रहते हैं। मरीजों को समय पर जांच प्राप्त करने में कठिनाइयां होती है कभी-कभी मरीजों को निजी प्रयोगशालाओं में दोबारा जांच करवाने के लिए कहा जाता है। दवा वितरण केंद्र में स्टाफ की कमी है ।अस्पताल में सफाई व्यवस्था खराब है, जैव-अपशिष्ट का उचित तरीके से निपटान नहीं किया जाता तथा शौचालय गंदे पड़े हैं। प्रसूति एवं शिशु अस्पताल में कूलर टूटे पड़े हैं। नेत्र अस्पताल में प्रयोगशाला स्टाफ की कमी है। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य पर निजी अस्पतालों में ऑपरेशन करने और समस्याओं का समाधान न करने का आरोप है। अस्पताल में किसी आपराधिक गिरोह की मौजूदगी की चिंता है। ‌

यूथ समूह शांतिपूर्वक बात करना चाहता था। लेकिन उन्हें गेट पर ही रोक दिया गया। उनका उद्देश्य चिकित्सालय में स्थित पुलिस स्टेशन के सामने एकत्रित होना था ओर मांगो से अवगत करवाना था। प्राचार्य पर भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम करने का आरोप है और कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया पर प्राचार्य को भाजपा से जुड़े लोगों से समर्थन मिल रहा है। जनता इन कार्यों पर सवाल उठा रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि ये पोस्ट एक ही स्रोत से लिखे गए हैं। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के विरूद्ध जो मामला दर्ज किया गया है। उनका दावा है कि सफाई कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने का कोई वीडियो या सबूत मौजूद नहीं है। उनका मानना है कि उन पर झूठा आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया गया है। अस्पताल परिसर में सफाई नहीं होने पर युवा कांग्रेस अस्पताल परिसर की सफाई करेगी।

इस अवसर पर कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव एडवोकेट सुरेश कुमार कल्ला, कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एडवोकेट सद्दाम हुसैन,कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट सुरेश कुमार आर्य, राजेश चौधरी, अशोक पंवार, हेमंत सैनी, मौसिम खान, अमन दाधीच, सोएब खान, इस्माइल खान, नदीम राईन, अनिल चौधरी व अभिषेक वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77